[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पत्रकार सह शिक्षक चारों धाम मिश्रा ने मनाई 9 वीं शादी की सालगिरह, सुख-दुख को बताया जीवन का पहियाऔरंगाबाद में NH-139 पर भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो को रौंदा, मौके पर मौत, फिर एक मां का गोद हुआ सुनाSr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर चला मेगा टिकट चैकिंग अभियानमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम का किया लोकार्पण“मर्यादा ही सर्वोच्च आभूषण”: श्री विनोद व्यास जी महाराजपांडव को न्याय दिलाने जन सुराज का कैंडल मार्चअग्निकांड पीड़ित परिवार को उपलबंध कराई गई प्रशासनिक सहायताछापेमारी में देशी कट्टा के साथ 21 वर्षीय सुधीर कुमार को सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी एवं कुण्डवा चैनपुर थाना ने किया गिरफ्तार बिहार कैबिनेट में चार वैश्य समाज के मंत्री बनने पर समाज के नेताओं ने दी बधाईआगामी 10 मई को जमुई में होने वाली बरन महासभा की सफलता को लेकर पदाधिकारियों का जन संपर्क अभियान जोरों पर 
बिहारराज्य

पत्रकार सह शिक्षक चारों धाम मिश्रा ने मनाई 9 वीं शादी की सालगिरह, सुख-दुख को बताया जीवन का पहिया

पत्रकार सह शिक्षक चारों धाम मिश्रा ने मनाई 9 वीं शादी की सालगिरह, सुख-दुख को बताया जीवन का पहिया

दावथ (रोहतास) दावथ निवासी वरिष्ठ पत्रकार सह शिक्षक ने अपनी शादी की 9 वीं सालगिरह सादगी और भावुकता के साथ मनाई। वही भलूनी धाम पहुंचकर मां भलुनीभवानी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ तस्वीरें साझा कर अपने वैवाहिक जीवन का अनुभव व्यक्त किया।

उन्होंने दांपत्य जीवन को खूबसूरती से परिभाषित करते हुए कहा, “ज़िंदगी की गाड़ी को चलाने के लिए आज तक हम दोनों सुख और दुख के पहिए बनकर साथ चलते आ रहे हैं। कभी सुख का पहिया भारी हुआ तो दुख ने संभाला, कभी दुख का पहिया डगमगाया तो सुख ने सहारा दिया। इसी संतुलन से हमारी ज़िंदगी रूपी गाड़ी 9 साल से आगे बढ़ रही है।”

आगे के जीवन के लिए उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना और शुभचिंतकों से आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने कहा, “आने वाले जीवन के लिए ईश्वर का प्रसाद और आप सभी के स्नेह, प्रेम व आशीर्वाद के अभिलाषी हैं।”

पोस्ट के बाद मित्रों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। लोगों ने दंपति के सुखी, स्वस्थ और दीर्घ दांपत्य जीवन की कामना की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चारों धाम मिश्रा और उनकी पत्नी का आपसी तालमेल और संस्कार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।

Check Also
Close