
झाझा मेमू कार शेड के वरीय मण्डल विद्युत अभियंता, संजय कुमार पासवान एवं टीम ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ बीरेंद्र कुमार को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जमुई संवाददाता सदानंद कुमार की रिपोर्ट
आज झाझा मेमू कार शेड के वरीय मण्डल विद्युत अभियंता, संजय कुमार पासवान एवं टीम ने,वरिष्ठ पत्रकार डॉ बीरेंद्र कुमार को, डॉ B R AMBEDKAR राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने पर अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
इन दिनों डॉ बीरेंद्र को लगातार अच्छे कार्यों के लिए, सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए, जगह जगह सम्मानित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज झाझा रेलवे के मेमू कार शेड प्रांगण में पुनः इनको राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर सम्मानित किया गया। बता दें आपको की डॉक्टर बीरेंद्र कुमार के रगों में भी रेल का खून दौड़ता है।
इनके पिता स्वर्गीय जोगेंद्र पासवान जो झाझा स्टेशन के पहले CIT, मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल भी बहुत ही उम्दा रहा था।
इस कार्यक्रम में Sr DEE संजय कुमार पासवान,AEE K M शर्मा,SSE अशोक कुमार,SSE संजय कुमार,SSE भारत भूषण,SEE प्रशांत कुमार,SEE चंदन कुमार रंजन,SEE दीपक कुमार,SEE शंभु कुमार,OS शंभु नाथ सक्सेना समेत अन्य अधिकारियों ने डॉ बीरेंद्र कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कमाना की।




















