[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कल 19 मई को पूर्वी चंपारण जिला के 54 पंचायत में लगेगा सहयोग शिवर, जानिए किस पंचायत से शुरू होगा पहला चरण

कल 19 मई को पूर्वी चंपारण जिला के 54 पंचायत में लगेगा सहयोग शिवर, जानिए किस पंचायत से शुरू होगा पहला चरण

कल दिनांक 19.05.2026 को सहयोग शिविर का जिले में होगा शुभारंभ

पहले चरण में 19 मई को जिला के 54 पंचायत में लगेगा शिविर

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

        आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन कल दिनांक 19.05. 2026 से प्रारंभ हो रहा है।

सहयोग शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को पंचायतवार निर्धारित रोस्टर के आधार पर किया जाएगा।

        सहयोग शिविर के आयोजन और उसकी सफलता को लेकर जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर सहयोग शिविर के तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना जनसंपर्क विभाग सह प्रभारी मंत्री पूर्वी चंपारण श्री श्रवण कुमार कल के सहयोग शिविर में शिरकत करेंगे एवं जिला के किन्हीं तीन पंचायत में लगाए गए सहयोग शिविर में स्वयं उपस्थित होकर आम नागरिक से रूबरू होंगे एवं आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का जायजा लेंगे।

    जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि जिला के प्रभारी सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक भी कल के सहयोग शिविर में शिरकत करेंगे और उनके द्वारा भी जिला के किन्हीं तीन प्रखंडों के पंचायतों में आयोजित शिविर का जायजा लिया जाएगा।

    आज की बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनका जो प्रखंड एवं पंचायत अलॉट किया गया है वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से वार्ता कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, शेड की व्यवस्था,पेयजल की व्यवस्था एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

     19 मई को समाधान शिविर का आयोजन :-

1.आदापुर प्रखंड के आंधरा और मझरिया पंचायत में किया जाएगा जिसके लिए उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण डॉ प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

2.छौरादानो प्रखंड के भेलवा और महुआवा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन होगा

3.रामगढ़वा प्रखंड के अधकपरिया और जैतापुर पंचायत में।

4.रक्सौल प्रखंड के नोनियाडीह और धनगढ़वा कौड़िहार में।

5.बनकटवा प्रखंड के बनकटवा और जीतपुर में सहयोग शिविर लगेगा।

6.चिरैया प्रखंड के खोरा और सरौरगढ़ पंचायत में ।

7.ढाका प्रखंड के करसहीया और गहई पंचायत में।

8.घोड़ासहन प्रखंड के गुर्मियां और बगही भेलवा पंचायत में।

9.मधुबन प्रखंड के दुलमा और भेलवा में

10.पकड़ीदयाल प्रखंड के सिराहां और सुंदर पट्टी पंचायत में

11.पताही प्रखंड के बलुआ जुल्फिकारबाद और बखरी पंचायत में।

12.फेनहारा प्रखंड के खानपिपरा और रूपौलिया पंचायत में।

13.तेतरिया प्रखंड के कोठिया एवं पुनास लहलादपुर पंचायत में।

14.बंजरिया प्रखंड के जनरेवा एवं पचरुखा मध्य पंचायत मे।

15.कोटवा प्रखंड के मछरगांवा एवं कररिया पंचायत में

16.मोतीहारी प्रखंड के झीटकहिया एवं नौरंगिया पंचायत में।

17.पिपरा कोठी प्रखंड के ढेकहां दक्षिणी और वीरछपरा पंचायत में।

18.सुगौली प्रखंड के सुकुल पाकड़ और माली पंचायत में

19. तुरकौलिया प्रखंड के जयसिंहपुर पूर्वी और जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत में।

20. चकिया प्रखंड के चिंतामणपुर और जमुनिया पंचायत में।

21. कल्याणपुर प्रखंड के दरमाहा और रघुनाथपुर पंचायत में

22.केसरिया प्रखंड के पूर्वी सरोतर और पश्चिमी सरोतर पंचायत में

23. मेहसी प्रखंड के हरपुर नाग और परतापुर पंचायत में।

24.अरेराज प्रखंड के बभनौली और रढिया पंचायत में।

25.हरसिद्धि प्रखंड के पानापुर रंजीता और सोनबरसा पंचायत में।

26.पहाड़पुर प्रखंड के कोटवा और कमाल पिपरा पंचायत में।

27.संग्रामपुर प्रखंड के संग्रामपुर पूर्वी और संग्रामपुर पश्चिमी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

      जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि अभी तक जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, कल के सहयोग शिविर में सभी का निष्पादन करते हुए संबंधित आवेदक को पत्र दे दिया जाए और कल के सहयोग शिविर में जो आवेदन प्राप्त होंगे उसका भी यथाशीघ्र निष्पादन कर दिया जाए।

Check Also
Close