[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
जमुईबिहारराज्य

आगामी 20 मई को दवा की सारी दुकानें रहेंगी बन्द

आगामी 20 मई को दवा की सारी दुकानें रहेंगी बन्द

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई जिला के दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में ऑन लाईन शॉपिंग के खिलाफ, लड़ी जाएगी आर पार की लड़ाई।

ऑन लाईन दवा बेचने वाली कंपनियों की होगी खटिया खड़ी?

चाहे वो कम्पनी छोटी हो या बड़ी?

वैसे भी ऑनलाइन शॉपिंग से नकली चीजें, बिना गुणवत्ता का रहता है खतरा?

गौर करने वाली बात ये है कि वे कमाती है मोटा मुनाफा और सामाजिक कार्यों में सहयोग की जगह थमाती है खाली लोटा?

अब समय आ गया कि मार्केट से उसको बाहर करना होगा पकड़ कर उसका झोंटा?

पंकज सिंह जिला अध्यक्ष

जमुई सहित पूरे देश में 20 मई को मेडिकल स्टोर के संचालक एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इसके कारण दवा की सारी दुकानें बंद रहेगी। अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के बैनर तले ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध करने के साथ ही भारी डिस्काउंट को बंद कराने की मांग है। जमुई जिला की बात करें तो यहां करीब पांच सौ से ज्यादा दवा दुकान है। एक दिन मेडिकल स्टोर बंद रहता है तो जमुई में लाखों रुपए के दवाई का कारोबार प्रभावित होगा। पूरे देश में दवाई के इस कारोबार में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 05 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं।

प्रवीण सिन्हा संगठन सचिव

इनकी रोजी-रोटी प्रभावित होगी। जमुई जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 20 मई को हड़ताल के तहत पूरे देश के लगभग 12 लाख 50 हजार दवा दुकान पूरी तरह से बंद रहेंगे।

उन्होंने इसी दिन जमुई सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर हड़ताल को प्रभावकारी बनाए जाने के लिए एक दिवसीय धरना दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले वर्षों में दो नोटिफिकेशन जारी किया था।

जिसमें जेएसआर 817 E और दूसरा जेएसआर 220 E शामिल है। इस अधिसूचना के तहत अनकंट्रोल्ड ऑनलाइन दवा का बाजार चल रहा है। यह व्यापार आम जनता के लिए खतरा का विषय बन सकता है। कोई भी दवाई का व्यापार ड्रग एक्ट के कानून के तहत होता है।

इसमें दवा का भंडारण , दवा का डिस्पेंसिंग आदि इस तरह के सारे नियम तय होते हैं। लेकिन ऑनलाइन माध्यम से जो दवाई मिल रही है , वह कैसे मेनटेन किया जा रहा है , किस टेंपरेचर में मेनटेन किया जा रहा है , रास्ते में किस नियम के तहत उसका ट्रांसपोर्टेशन हो रहा है , यह सब दवाई की गुणवत्ता पर प्रभाव डालता है।

अध्यक्ष का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियां जरूरत से ज्यादा डिस्काउंट दे रही है , जो की एक दवा दुकानदार की खरीदी मूल्य से भी कम होता है। इस तरह का डिस्काउंट ऑनलाइन दवाई की खरीदी में दिया जा रहा है।

ज्यादा डिस्काउंट देने की वजह से एक खतरा यह भी उत्पन्न हो रहा है कि कहीं यह दवाई नकली तो नहीं है। कई जगह नकली दवाओं के गोदाम में छापे पड़े हैं। जहां-जहां पर दवाई में ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है , वहां पर नकली दवाओं की संभावना भी बढ़ रही है।

इन सब को रोकने के लिए एक दिवसीय हड़ताल किया जा रहा है ताकि सरकार जगे और इसे बंद कराने की दिशा में पहल करे। कुछ दवाइयां बिना पर्ची के नहीं दी जाती। क्योंकि इसका गलत उपयोग आजकल नशे के रूप में हो रहा है।

ब्रजेश सक्सेना सचिव

ऐसी कोई भी दवाई जिसका गलत उपयोग हो सकता है , वैसी औषधि को हम लोग बिना प्रिस्क्रिप्शन के कस्टमर को नहीं देते हैं। लेकिन वह दवाई ऑनलाइन बिक रही है जो सर्वथा अनुचित है। पंकज कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे 20 मई के पूर्व जरूरी दवा खरीद लें ताकि उन्हें अतिरिक्त कठिनाई का सामना करना नहीं पड़े। वहीं

जिला दवा विक्रेता संघ के सचिव ब्रजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि दवाई दुकान बंद करने की लड़ाई दवाई दुकान वालों की नहीं है , बल्कि आम जनता की लड़ाई है। अगर कोई कस्टमर दवाई दुकान से दवाई की खरीदी करता है तो यह शासन के नियम के तहत और उनकी जानकारी के तहत दी जाती है।

भारत सरकार और राज्य सरकार के ड्रग अधिनियम के तहत ही सारी दवाइयां एक कस्टमर को दी जाती है। उन्होंने जनहित में घोषित अधिनियमों को तुरंत वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा कि 20 मई की बंदी को सफल बनाना संगठन की प्राथमिकता है।

Check Also
Close