पिपरा कोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण स्थल का वस्तृत निरीक्षण करने पहुंचे जिला अधिकारी सौरभ जोरवाल

पिपरा कोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण स्थल का वस्तृत निरीक्षण करने पहुंचे जिला अधिकारी सौरभ जोरवाल
रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी: पिपरा कोठी में जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा प्रस्तावित वॉटर पार्क निर्माण स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। यह महत्वपूर्ण परियोजना पर्यटन विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है, जिसकी निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह वॉटर पार्क क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, निर्माण की व्यवहारिकता तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की।
इस अवसर पर पिपरा कोठी प्रखंड कार्यालय के लिए चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया गया तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थल का आकलन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।




















