
प्राथमिक विद्यालय तुलसीकुरा में “जनजातीय गरिमा उत्सव-2026” का हुआ आयोजन
जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जमुई: दिनांक 22/05/2026 दिन शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय तुलसीकुरा पंचायत छाप प्रखंड झाझा में “जनजातीय गरिमा उत्सव-2026” का आयोजन किया गया इस उत्सव में प्रखंड स्तरीय सभी विभाग के वरीय पदाधिकारी ने भाग लिया स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच सह परामर्श कार्यक्रम चलाया गया।

इस दौरान उनके द्वारा जरूरी दवाईयो का भी वितरण किए गया। पोषक क्षेत्र के ग्रामीण इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विभाग द्वारा लोगों से जन संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित विभाग को प्रेषित कर तुरंत कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

इस कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास योजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (जीविका) रेफरल अस्पताल के टीम, पंचायत सेवक, विकास मित्र एवं विद्यालय प्रधान के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।




















