[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुआ मनरेगा सहित जल संसाधन विभाग का गहन समीक्षा बैठककुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तारऑल इंडिया दुसाध परिवार ट्रस्ट के तृतीय महासम्मेलन में 2500 लोगों ने लिया सामाजिक विकास का संकल्प, “मिशन 2027 – पंच-संकल्प” लॉन्चबिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना के सभागार में हुआ व्यवसायिक समागम का भव्य आयोजनचंदौली वासियों को बड़ी सौगात: नौबतपुर से वाराणसी के लिए मात्र ₹55 में सफर, सैयदराजा विधायक ने किया बसों का शुभारंभचंदौली के SP एसपी (आकाश पटेल) का मास्टर प्लान चप्पे-चप्पे पर रहेगा ध्यान….. वाह रे एसपी साहब कर दिया कमाल…मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी की पहल रंग लाई, मुजफ्फरपुर प्रेस क्लब का हुआ शुभारंभबिहार के तमाम शिक्षकों-छात्रों को बड़ी राहत मिलने की संभावन, स्कूलों में फिर लागू होगा शनिवार को हाफ डेप्राथमिक विद्यालय तुलसीकुरा में “जनजातीय गरिमा उत्सव-2026” का हुआ आयोजनपिपरा कोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण स्थल का वस्तृत निरीक्षण करने पहुंचे जिला अधिकारी सौरभ जोरवाल
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुआ मनरेगा सहित जल संसाधन विभाग का गहन समीक्षा बैठक

उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुआ मनरेगा सहित जल संसाधन विभाग का गहन समीक्षा बैठक

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: उप विकास आयुक्त , पूर्वी चंपारण, डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में कल दिनाँक 24 मई 2026 को सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा तथा जल संसाधन विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ मनरेगा के विभिन्न अवयवों एवं मनरेगा अभिसरण से WRD योजना का क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। उक्त बैठक में
Ongoing वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत मानव दिवस सृजन
PD generation
Work completion
eKYC
Pmay (g) convergence
मनरेगा अभिसरण से WRD योजना का क्रियान्वयन
जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा के विभिन्न अवयवों का वित्तीय वर्ष 2026-27 दिए गए लक्ष्य में कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

उक्त बैठक में डॉ कुंदन निदेशक एन0ई0पी0, Dpo मनरेगा, सभी कार्यपालक अभियंता WRD, सभी सहायक अभियंता WRD सभी कनीय अभियंता WRD साथ ही कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता मनरेगा, जिला मिशन प्रबंधक JJHM भी उपस्थित थे।
मानव दिवस सृजन की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी PO को निर्देश दिया गया कि Labour Engagement प्रति पंचायत 500 सुनिश्चित करें।

साथ ही सार्वजनिक और निजी वृक्षारोपण की कुल 14529 योजनाएं ऑन गोइंग है और इसमें 8666 योजनाओं पर इस वित्तीय वर्ष में एक भी मानव दिवस सृजन नहीं किया गया है। इसकी समीक्षा में पाया गया कि आज 6461 योजनाओं में लेबर डिमांड किया गया है। उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी पीओ को शत प्रतिशत लेबर डिमांड करने का निर्देश दिया गया।
जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत मनरेगा के विभिन्न अवयवों समीक्षा में पाया गया की इसमें अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जो लक्ष्य दिया गया है उसके सभी अवयव में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।

जल-जीवन-हरियाली के तहत अवयव-1 के अंतर्गत कुल तालाब का लक्ष्य 44 के विरुद्ध 58,आहार का लक्ष्य 73 के विरुद्ध 7, पईन का लक्ष्य 442 के विरुद्ध 214, सोखता का लक्ष्य 1665 के विरुद्ध 548, निजी खेत -पोखरा का लक्ष्य 1782 के विरुद्ध 826 , छत वर्षा का लक्ष्य 51 के विरुद्ध 11, एवं वृक्षारोपण का लक्ष्य 3465 के विरुद्ध 1920 का कार्य पूर्ण हुआ और बाकि प्रखंड को प्रगति लाने का निदेश दिया गया।
जल संसाधन विभाग की कुल 614 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई जिसमें आज तक सिर्फ 380 का ही एंट्री पोर्टल पर किया गया और 07 योजनाओं पर कार्यारंभ किया गया है। इस पर उप विकास आयुक्त के द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कार्यपालक अभियंता WRD से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

इससे स्पष्ट है कि सभी कार्यपालक अभियंता WRD के द्वाराउक्त कार्य में अभिरुचि नहीं ली जा रही है। सभी कार्यपालक अभियंता WRD को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी 614 योजनाओं की एंट्री कराएं साथ ही सभी पर कार्य प्रारंभ करें।

Check Also
Close