[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ संदिग्ध गिरफ्तारजिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने को लेकर मोतिहारी डीएम एवं एस पी का सख्त निर्देश UP-बिहार बॉर्डर पर हीट-वेव की चपेट में आने से 2019 बैच के युवा सिपाही चंदन यादव की मौत, आजमगढ़ में होगा अंतिम संस्कारराम के जीवन से मिलती है मर्यादा और कर्तव्य की सीख: लक्ष्मी नारायण स्वामी जी महाराजउप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुआ मनरेगा सहित जल संसाधन विभाग का गहन समीक्षा बैठककुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तारऑल इंडिया दुसाध परिवार ट्रस्ट के तृतीय महासम्मेलन में 2500 लोगों ने लिया सामाजिक विकास का संकल्प, “मिशन 2027 – पंच-संकल्प” लॉन्चबिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना के सभागार में हुआ व्यवसायिक समागम का भव्य आयोजनचंदौली वासियों को बड़ी सौगात: नौबतपुर से वाराणसी के लिए मात्र ₹55 में सफर, सैयदराजा विधायक ने किया बसों का शुभारंभचंदौली के SP एसपी (आकाश पटेल) का मास्टर प्लान चप्पे-चप्पे पर रहेगा ध्यान….. वाह रे एसपी साहब कर दिया कमाल…
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने को लेकर मोतिहारी डीएम एवं एस पी का सख्त निर्देश 

जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने को लेकर मोतिहारी डीएम एवं एस पी का सख्त निर्देश

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

  • जिले में शांति एवम सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने एवं इस अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर डीएम-एसपी ने अपने संयुक्त आदेश के तहत सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील 508 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है।
    सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष लगातार सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानो पर भ्रमणशील रहकर विधिव्यवस्था पर कड़ी नजर रखेंगे।
  • जिला साइबर सेल की टीम 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर रखेगी कड़ी नजर।
  • असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध त्वरित करवाई का दिया गया है आदेश।
  • जिला नियंत्रण कक्ष सहित अनुमंडल नियंत्रण कक्ष से भी पल-पल की गतिविधियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर।

मोतिहारी: इस वर्ष ईद-उल-जोहा(बकरीद)का त्योहार दिनांक 28.05.2026 को मनाये जाने की सूचना है जो चांद के दृष्टिगोचर होने पर निर्भर है। जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी की गई है।

इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है जिसके अनुसार जिले के 508 चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी एवम पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

उक्त संयुक्त आदेश के आलोक में सदर अनुमंडल अंतर्गत 179,ढाका अनुमंडल अंतर्गत 122, पकड़ी दयाल अनुमंडल अंतर्गत 48, अरेराज अनुमंडल अंतर्गत 51, चकिया अनुमंडल अंतर्गत 69 एवं रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत चिन्हित किए गए 39 जगह पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति स्थल के आसपास के क्षेत्र एवं संपूर्ण गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखेंगे एवं कहीं से भी संदिग्ध गतिविधि की पता चलने पर वरीय पदाधिकारी को तत्काल इसकी सूचना देंगे। जिलाधिकारी के द्वारा आसूचना तंत्र को मजबूत करने का भी निर्देश दिया गया है।
पर्व के अवसर पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया है कि सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे जो शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। इसके अतिरिक्त शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बाइकर्स पुलिस के द्वारा भी लगातार गश्ती की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया है कि पर्व के अवसर पर साइबर सेल को 24 घंटे एक्टिव मोड में रखा जाए।

विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों को जबाबदेही दी गई है,जो सीधे पल-पल की गतिविधियों से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस मे समन्वय बनाकर लगातार सभी संवेदनशील एवम महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का त्योहार मनाने की अपील की है।
इस अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में लगातार 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06252- 242418 है।

जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम और दंगा निरोधी दस्ता भी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त जिला के सभी छः अनुमंडल में भी नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं, जहां से सभी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

वरीय पदाधिकारी में नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार को सादर अनुमंडल, अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा को सिकरहना (ढाका) अनुमंडल, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार को रक्सौल अनुमंडल, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) श्री शैलेंद्र कुमार भारती को अरेराज अनुमंडल, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी कुमार विवेकानंद को चकिया अनुमंडल एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती निवेदिता कुमारी को पकड़ीदयाल अनुमंडल का संपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाधिकारी के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कोई भी पदाधिकारी बिना सक्षम स्तर से पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे एवं पर्व की समाप्ति तक मुख्यालय में बने रहेंगे।

Check Also
Close