
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार जहानाबाद की जन-जागरूकता रैली
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
आज दिनांक 31/05/2026, दिन रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार जहानाबाद के तत्वावधान में एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली अरवल मोड़ से कारगिल चौक तक निकाली गई, जिसका उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर लोगों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान “तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशामुक्त युवा, सशक्त भारत” एवं “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
गायत्री परिवार के वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तंबाकू एवं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। “नशामुक्त समाज ही स्वस्थ, समृद्ध और संस्कारित राष्ट्र की आधारशिला है।
इस अवसर पर रंगेश कुमार,हरिजी, बचनदेव कुमार, कौशल कुमार, कुमार श्रीकांत, मृणाल कुमार, डॉ. रंजीत भारतीय,शिशुपाल सिंह, धनंजय कुमार, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, मनोज मिश्रा,धर्मेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, राजेश कुमार, चितरंजन कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार गुप्ता,लकी देवी, निशी देवी, रंजू कुमारी, सलोनी, रिया,पलक,खुशी, शुभम,रूपांजली,पप्पू जी,श्रीराम, गोपाल जी एवं गायत्री परिवार के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे
बचन देव कुमार
जिला मीडिया प्रभारी
गायत्री परिवार, जहानाबाद




















