
डॉक्टर भीम सिंह ने किया चंद्रवंशी चौपाल चबूतरा का उद्घाटन, समाज को मिली नई सौगात
जमुई से डॉ कुंज बिहारी की रिपोर्ट
जमुई के कल्याणपुर में चंद्रवंशी समाज के लिए नवनिर्मित “चंद्रवंशी चौपाल चबूतरा” का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर भीम सिंह ने फीता काटकर चबूतरे का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर डॉ. भीम सिंह ने कहा, “चौपाल हमारी संस्कृति की पहचान है। यह चबूतरा समाज के लोगों को एक साथ बैठने, विचार-विमर्श करने और सामाजिक एकता बढ़ाने का मंच देगा।
युवाओं को भी अपनी परंपरा से जुड़ने का मौका मिलेगा।”समाज के लोगों के सहयोग के लिए इस चबूतरे का निर्माण कराया गया है। भविष्य में यहां सामाजिक बैठक, भजन-कीर्तन और छोटे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम मैं जमुई के श्री सकलदेव राम वार्ड पार्षद,श्री धनंजय कुमार, श्री राम चंद्रवंशी, चंद्रवंशी चेतना के जिला अध्यक्ष सुधीर राम सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया गया।
मंच संचालन श्री अमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया!




















