[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ का किया निरीक्षणजमुई जिला के जिला विधिज्ञ संघ ने रचा इतिहास, आम सभा में सैकड़ों अधिवक्ताओं के सामने ऐतिहासिक बजट पारितजनता के दरबार में मोतिहारी जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 63 आवेदन हुए प्राप्तप्रेम प्रसंग में कुम्हेनी डैम से एक युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिसरौशन आनंद सर को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिजजनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस द्वारा लेखपाल से बिना वास्तविक जांच कराए फर्जी या गोल-मटोल रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है।चंदौली कोतवाली थाना चकिया के राजनाथ व दूधनाथ का बेचा हुआ जमीन का हुआ पर्दाफाश जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासाचंदौली चकिया इतिहास के पन्नों में दर्ज यह नाम इन्होंने अपने गीतों और शायरी से दी चुनौतीअपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का निरीक्षणचंदौली के इस लड़के ने हिलाया पूरा भारत जानकार हो जाएंगे हैरान
जमुईबिहारराज्य

प्रेम प्रसंग में कुम्हेनी डैम से एक युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रेम प्रसंग में कुम्हेनी डैम से एक युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई/झाझा – थानाक्षेत्र के चपोलवा गांव समीप कुम्हेनी डैम से एक युवक का शव पुलिस ने गुरुवार की सुबह 11:30 बजे बरामद किया। मृतक की पहचान बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत चतराहन गांव निवासी प्रेमिल हांसदा का 18 वर्षीय पुत्र छोटेलाल हांसदा के रूप में हुई है।

बताया जाता है छोटेलाल हांसदा अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अपने एक साथी मनोज हांसदा के साथ चपोलवा गांव मंगलवार की देर शाम को गया था।

जहां पर प्रेमिका के घर वालों ने उसे पकड़ लिया था और उसके बाद दोनो युवकों की पिटाई करने के दौरान मनोज किसी तरह वहां से भाग निकला था और छोटेलाल हांसदा के घरवालों को इसकी सूचना दिया और बताया कि प्रेमिका के घरवालों ने छोटेलाल को पीट पीट कर अधमरा करने के बाद डैम में फेंक दिया।

परिजनों ने बुधवार को झाझा पुलिस को सूचना दिया था जिसके बाद युवक की खोजबीन में प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार जुट गए थे।

डैम से गुरुवार शव देखे जाने की सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं दलबल के साथ डैम पहुंचकर स्थानीय गोताखोर की मदद से बाहर निकाला।

Check Also
Close