
बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ का किया निरीक्षण
जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जमुई: आज बिहार सरकार के केबिनेट मंत्री (शिक्षा मंत्री) मिथलेश तिवारी ने जिले के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ का निरीक्षण करने पहुंचे।। सर्व प्रथम, संस्थान के चेयरमैन, डॉ उमेश प्रसाद गुप्ता ने उनका जोरदार स्वागत किया।
शिक्षा मंत्री ने वहां का सुरम्य वातावरण को देखकर प्रफुल्लित हो गए।
बता दें आपको की स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ में GNM,ANM, फॉर्मेसी, बीएड समेत अन्य रोजगारणमुखी ट्रेनिग के साथ साथ शिक्षा दी जाती है।
मौकेपर संस्थान के युवा स्मार्ट निर्देशक, रितेश कुमार ने तमाम अधिकारियों का गर्म जोशी से स्वागत किया।
साये की तरह साथ चल रहे जिले का लोकप्रिय जिलाधिकारी (DM) नवीन,DEO दयाशंकर,DPO नितेश कुमार, भाजपा नेता, विकास सिंह, लोजपा रामविलास के नेता जीवन सिंह, समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये संस्थान की खूबसूरत वादियों में पढ़ना सचमुच एक रोमांच देता है।

उन्होंने कहा गरीबों के लिए ये संस्थान किसी वरदान से कम नहीं है।
तो वहीं संस्थान की और से, प्रिंसिपल रबिंद्र कुमार,राम अजीत यादव, रोहित कुमार, पीयूष कुमार, मगन राउत, ललन कुमार, पम्मी कुमारी इत्यादि।




















