
सैनिक रोड बैरगनिया में वाहन की ठोकर से नेपाल महादेव पट्टी निवासी घायल, देखने पहुंचे विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, बेहतर इलाज के लिए रेफ़र…
बैरगनिया सीतामढ़ी संवाददाता चंदन पाठक की रिपोर्ट
बैरगनिया।नगर के अशोगी गांव के समीप सैनिक रोड पर एक वाहन की ठोकर से रौतहट नेपाल के 50 बर्षीय रामनाथ चौधरी जख्मी हो गया है जिसका इलाज सीएचसी में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रौतहट नेपाल के गौर नगरपालिका के माहदेवपट्टी निवासी रामनाथ बैरगनिया नगर परिषद के अशोगी गांव में अपने बहनोई महेश चौधरी के घर सैनिक रोड होकर पैदल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से गुजर रही चार पहिया वाहन बीआर 06 सी एल-5229 की ठोकर से जख्मी हो गया इधर वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गया, हालांकि मौके पर लोगो ने कार की तस्वीर खिंच ली है।
जख्मी को स्थानीय लोग सीएचसी इलाज के लिए ले गए वही क्षेत्र भ्रमण पर आए विधायक बैधनाथ प्रसाद जख्मी को देखने सीएचसी पहुँचे तो एक कर्मी उपचार कर रहा था लेकिन चिकित्सक नदारद थे।
विधायक ने प्रभारी चिकित्सक डॉ. रामबाबू रमण को फोन किया तब महिला चिकित्सक पहुँची फिर विधिवत इलाज कर उसकी स्थिति के मद्देनजर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
विधायक ने अस्पताल की कुव्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दिया है कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाह चिकित्सक, कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।




















