[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

मोतिहारी में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, मोतिहारी में भाजपा सांगठनिक जिला मोतिहारी के तत्वावधान में “मोदी सरकार के 12 साल — विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह, सांसद राधामोहन सिंह, भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पवन जायसवाल, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक कृष्णनंदन पासवान, विधायक श्यामबाबू यादव, विधायक सचीन्द्र प्रसाद सिंह, ललन सहनी, मोहिबुल हक, डॉ. आशुतोष शरण सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने की, जबकि मंच संचालन उप महापौर लालबाबू प्रसाद ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही।

Check Also
Close