[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

घोड़ासहन के झरोखर थाना क्षेत्र के बंद घर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बचाया मकान, बड़ा हादसा टला

घोड़ासहन के झरोखर थाना क्षेत्र के बंद घर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बचाया मकान, बड़ा हादसा टला

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पूर्वी चंपारण: झरौखर थाना क्षेत्र के पिठवा गांव में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नवलकिशोर प्रसाद के मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर से ताला बंद कर खेत में काम करने गए हुए थे, जिसके कारण आग लगने की जानकारी काफी देर बाद हो सकी।

घर से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मकान बंद होने के कारण ग्रामीणों ने तत्काल ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और आग आसपास के अन्य घरों तक नहीं फैल सकी।

अग्निकांड में घर में रखा जलावन, फर्नीचर तथा अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि घटना दिन के समय होने और घर खाली रहने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोग घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने में जुटे रहे।

Check Also
Close