[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
टॉप न्यूज़पटनाबिहारराज्य

दानापुर मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम तिमाही में उड़ाया गर्दा? 6 अरब 43 करोड़, 52 लाख रुपए की हुई आमदनी!

दानापुर मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम तिमाही में उड़ाया गर्दा? 6 अरब 43 करोड़, 52 लाख रुपए की हुई आमदनी!

बिहार राज्य संवाददाता डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

ये सिर्फ तीन महीने की आय है, जो विभिन्न श्रोतों से प्राप्त आय है।

पटना: दानापुर मंडल कोे चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम तिमाही अर्थात अप्रैल से जून, 2026 तक यात्री सेवा, माल ढुलाई सहित अन्य सभी स्रोतों से प्राप्त होने वाले आय में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ लगभग 643.52 करोड़ रूपए की आय प्राप्त हुई है जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि से लगभग 6.36 प्रतिशत अधिक है।

चालू वित्त वर्ष के प्रथम तिमाही में 02 करोड़ 63 लाख यात्रियों ने दानापुर मंडल के क्षेत्राधिकार से यात्रा प्रारंभ किया । चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में यात्री सेवा से 558.65 करोड़ रूपए की आय प्राप्त हुई जो पिछले वर्ष के प्रथम तिमाही की तुलना में 8.71 प्रतिशत ज्यादा है।

इनमें नन पीआरएस से प्राप्त आय में प्रथम तिमाही के दौरान 8.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए रुपए 153.25 करोड़ की आय हुई जबकि पीआरएस से प्राप्त आय में 8.70 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 405.4 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है।

इसी क्रम में पार्किंग से प्राप्त आय के मामले में पिछले वर्ष के प्रथम तिमाही की तुलना में उल्लेखनीय रूप से 138.31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 6.22 करोड़ रुपए की आय हुई।

नन फेयर रेवेन्यू से प्राप्त आय में भी 55.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी जो कि 1.29 करोड़ रूपये है । कैटरिंग से प्राप्त आय में भी प्रथम तिमाही के दौरान 17.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 3.39 करोड़ की आय हुई है ।


इसी तरह टिकट चेकिंग के मामले में भी पिछले वर्ष के प्रथम तिमाही की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया । चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 3.47 लाख केस दर्ज किए गए जिससे कुल 19.84 करोड़ रुपए वसूल किए गए जो पिछले वर्ष के प्रथम तिमाही की तुलना में 6.15 प्रतिशत अधिक है । माल भाड़ा के मद में भी इस तिमाही में 34.06 करोड़ की उल्लेखनीय आय अर्जित की गई।

Check Also
Close