नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. खालिद अनवर का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही बड़ी भागीदारी

नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. खालिद अनवर का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही बड़ी भागीदारी
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी /रूपहरा: विधान पार्षद (एमएलसी) सह सभापति, अल्पसंख्यक कल्याण समिति, बिहार विधान परिषद डॉ. खालिद अनवर के रूपहरा स्थित आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं सफल रहा।
कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। उपस्थित लोगों ने डॉ. खालिद अनवर को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. खालिद अनवर ने कहा कि सभी सम्मानित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का स्नेह, सहयोग और उत्साहपूर्ण उपस्थिति ही इस कार्यक्रम की सफलता का आधार रही है। उन्होंने सभी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी उन्हें इसी प्रकार का स्नेह और सहयोग मिलता रहेगा, ऐसी उन्हें अपेक्षा है।
उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी कमरे आलम ने दी।




















