[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
जमुईबिहारराज्य

जनता दरबार में दिखा त्वरित न्याय, जमुई डीएम नवीन के फैसलों से बढ़ा लोगों का भरोसा

जनता दरबार में दिखा त्वरित न्याय, जमुई डीएम नवीन के फैसलों से बढ़ा लोगों का भरोसा

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार में सोमवार को त्वरित न्याय और संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली की झलक देखने को मिली। विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए डीएम ने कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय-3’ के अंतर्गत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनता दरबार में राजस्व, आपदा, विकास, सामाजिक सुरक्षा और प्रशासनिक विभागों से जुड़े 36 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कई मामलों का डीएम ने ऑन-स्पॉट समाधान कराया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

आपदा पीड़िता को मिला चार लाख रुपये का चेक

गिद्धौर प्रखंड के बंझोलिया गांव निवासी पूजा देवी द्वारा आपदा राहत सहायता से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने तत्काल आपदा शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया और पीड़िता को मौके पर ही चार लाख रुपये का आपदा राहत चेक प्रदान किया।

अनुकंपा नियुक्ति मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश

झाझा प्रखंड की चांय पंचायत से आए अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक मामले में डीएम ने सामान्य शाखा के प्रभारी को संचिका तत्काल आगे बढ़ाने तथा नियमों के अनुरूप शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

28 वर्षों से जमुई में रह रही महिला की नागरिकता आवेदन पर पहल

अलीगंज प्रखंड के आढ़ा गांव की निवासी पाकिस्तानी मूल की महिला नरगिस बानो, जो पिछले 28 वर्षों से वीजा पर जमुई में निवास कर रही हैं, ने भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए अपने दस्तावेज उच्च स्तर पर अग्रसारित करने का अनुरोध किया। जिला पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सामान्य शाखा को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वन विभाग के वृक्षारोपण पर लगाई रोक

लक्ष्मीपुर प्रखंड के नवाडीह-खिलार क्षेत्र से पहुंचे 21 भूमि पर्चाधारियों ने शिकायत की कि उनकी वन बासगीत पर्चा प्राप्त भूमि पर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कराया जा रहा है। मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी ने जांच पूरी होने तक संबंधित भूमि पर वृक्षारोपण कार्य पर रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही लक्ष्मीपुर के अंचल अधिकारी को भूमि की वास्तविक प्रकृति की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।

“जनता को सुगम जीवन का अनुभव कराना प्राथमिकता”

जनता दरबार के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सुगम और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि लोक शिकायतों का समाधान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी भी है। जनता दरबार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीएम ने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता, अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

लोगों ने जताया संतोष

जनता दरबार में जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनमें संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को संयुक्त जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी की त्वरित, संवेदनशील और जनहितैषी कार्यशैली को लेकर जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने संतोष व्यक्त किया और जिला प्रशासन पर अपना विश्वास जताया।

Check Also
Close