[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार का हुआ तबादला

हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार का हुआ तबादला

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के चर्चित एवं सफल पुलिस पदाधिकारी तथा हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार का तबादला बेतिया जिले में कर दिया गया है। उनके तबादले की सूचना मिलने के बाद हरसिद्धि थाना क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

सुनील कुमार ने अपने सेवाकाल के दौरान पीपरा, तुरकौलिया, छतौनी, कुंडवा चैनपुर और हरसिद्धि सहित जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में अपनी सेवाएं दीं। विभिन्न थानों में पदस्थापन के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उनके कार्यों की स्थानीय स्तर पर लगातार सराहना होती रही।

तबादले की खबर के बाद हरसिद्धि क्षेत्र के कई लोगों ने मायूसी व्यक्त की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुनील कुमार एक अनुभवी, कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी रहे हैं, जिनके कार्यकाल में आम लोगों को पुलिस से बेहतर सहयोग मिला। लोगों का मानना है कि उनके जाने से जिले को एक सक्षम पुलिस अधिकारी की कमी महसूस होगी।

सुनील कुमार को बेतिया जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Check Also
Close