[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

धनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तारझाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायलअरवल पुलिस ने पायस मिशन स्कूल में शुरू किया ‘ऑपरेशन विधि पालक’ और ‘दीदी पुलिस टीम’ कार्यक्रमअरवल पुलिस का लाइन डे कार्यक्रम आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देशअरवल: दोर्रा पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधानमेंटेनेंस कार्य से बुधवार को दस बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगीशेखपुरा में नग्न अवस्था में मिली युवक की लाश का खुलासा, घर में घुसने के बाद हुई थी हत्याबाबा झुमराज मंदिर बटिया के पुजारी नारायण सिंह का हृदय गति रुकने से मौत
जमुईबिहारराज्य

धनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

धनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार राज्य संवाददाता डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई/झाझा: रेल थाना झाझा के थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान को बड़ी सफलता मिली है। रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 13331 धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से चोरी के जेवरात के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ट्रेन में यात्रियों के बैग से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने की घटना में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद हैदर, पिता मोहम्मद उस्मान एवं मोहम्मद हैदर, पिता स्वर्गीय मोहम्मद इस्माइल, दोनों निवासी मिन्नत नगर, थाना कोतवाली, जिला मुंगेर के रूप में हुई है।

रेल पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी किए गए जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close