[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजनसम्राट सरकार के 100 दिन पूरे नोखा प्रखंड में लोगों ने सीएम का लाइव प्रसारण देखाधनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तारझाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायलअरवल पुलिस ने पायस मिशन स्कूल में शुरू किया ‘ऑपरेशन विधि पालक’ और ‘दीदी पुलिस टीम’ कार्यक्रमअरवल पुलिस का लाइन डे कार्यक्रम आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देशअरवल: दोर्रा पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधानमेंटेनेंस कार्य से बुधवार को दस बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

बिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

बिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में स्कूली बच्चियों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति की दी मनमोहक प्रस्तुतियां, गायक कुमार बादल ने गजलों से बांधा समां

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी। बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम शहर स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में भव्य रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों की बच्चियों ने देशभक्ति एवं बिहार की लोक संस्कृति से जुड़ी आकर्षक और मनोरम प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

ग्रामीण परिधान में मंच पर पहुंचीं बच्चियों ने समूह गीत एवं समूह नृत्य के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति की अद्भुत झांकी प्रस्तुत की। उनकी शानदार प्रस्तुतियों पर प्रेक्षागृह में मौजूद दर्शकों और श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं।

समारोह की अंतिम प्रस्तुति जिले के प्रसिद्ध गायक कुमार बादल की रही। उन्होंने अपनी सधी हुई स्वर लहरियों में एक से बढ़कर एक गजलें प्रस्तुत कर प्रेक्षागृह में मौजूद दर्शक-श्रोताओं को संगीत रस से सराबोर कर दिया। उनके साथ तबले पर अनुराग मिश्रा ने बेहद शानदार और सधी हुई संगत की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका

समारोह को खूबसूरत और यादगार बनाने में संगीत शिक्षिका रत्ना प्रिया, माला कुमारी, कुंदन वत्स एवं विकास कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कलाकारों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित

समारोह के अंत में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरि, वरीय उपसमाहर्ता सुश्री निधि कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी तथा वरीय संस्कृतिकर्मी श्री संजय पाण्डेय ने सांस्कृतिक समारोह में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं, बेहतर सेवा देने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी द्वारा सरकारी विद्यालयों के 10 शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान कलाकारों, शिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के योगदान की सराहना की गई।

Check Also
Close