घोड़ासहन के सिंगरहिया गांव में बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ

घोड़ासहन के सिंगरहिया गांव में बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी/सिकरहना। घोड़ासहन प्रखंड के सिंगरहिया गांव में बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के ढाका प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। करीब 20 लोगों ने फूल-माला पहनाकर एवं पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में सत्येंद्र सिंह ने कहा कि समाज और धर्म की सेवा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आर्थिक और शारीरिक, दोनों रूपों में सहयोग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।




















