[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई
अरवलबिहारराज्य

एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित, नशा मुक्त अरवल के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित, नशा मुक्त अरवल के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती और जन-जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

अरवल, 30 जुलाई। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को एनकॉर्ड (NCORD- National Committee on Drug Law Enforcement) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले को नशा मुक्त बनाने तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, भंडारण, परिवहन एवं सेवन पर प्रभावी रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अब तक की गई कार्रवाई, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रमों तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में पुलिस विभाग को जिले के प्रवेश एवं निकास मार्गों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित वाहन जांच एवं सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, ताकि मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इसके अलावा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसका उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि “नशा मुक्त समाज का निर्माण प्रशासन और आम जनता के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नशा मुक्त अरवल के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट : वीरेंद्र चंद्रवंशी, जिला ब्यूरो, अरवल।

Check Also
Close