[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

महीनों से खराब हैंडपंप पानी को भटक रहे ग्रामीणआलम चौक पर कुण्डवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 171 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तारसिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, दो पशु तस्कर गिरफ्ताररेत के कणों से रचा विश्व इतिहास: चंपारण के लाल मधुरेंद्र कुमार का नाम फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, नीतीश कुमार ने किया सम्मानितचहल्लुम पर्व को लेकर दावथ में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की अमन-चैन बनाए रखने की अपीलनोखा: क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृतकरपी परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का सफल वितरणसिमुलतला में मनाई गई प्रेमचंद जयंती, साहित्यिक संगोष्ठी में रेलकर्मियों ने साझा किए विचारमोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, ‘ऑपरेशन 3.0’ में बिहार में दूसरा स्थान“नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट! 15 KM इलाके में कड़ी निगरानी, नशा तस्करों पर मोतिहारी DM का बड़ा एक्शन”
पुरस्कारबिहारराज्यरोहतास

नोखा: क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृत

नोखा: क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृत

निर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास/नोखा। प्रखंड के घोरडिहा उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।नोडल शिक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ नोखा के निर्देश पर 24 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रखंड के प्रत्येक उच्च माध्यमिक विद्यालय में ईएलसी के माध्यम से

निर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता के तहत क्विज एवं निबंध आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

  मनोविज्ञान की शिक्षिका श्रद्धा सिंह ने छात्रों से कहा कि साक्षरता एवं जागरूकता का अर्थ है कि हम हरेक क्षेत्र में जागरूक हों एवं अपने अधिकार एवं कर्तव्य समझें।

वहीं उपस्थित शिक्षकों ने भी निर्वाचन संबंधी जानकारी छात्रों को दी एवं उन्हें प्रोत्साहित किया।जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्विज,निबंध ,वाद विवाद ,पेंटिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

क्विज में सफल छात्रा रिंकी कुमारी ,भावना कुमारी, फूलमती कुमारी एवं प्रतिज्ञा कुमारी को क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि निबंध में श्वेता कुमारी,पूजा कुमारी एवं अंशु कुमारी को प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

वहीं पेंटिंग में सफल छात्रा सलोनी कुमारी को पुरस्कृत किया गया। एचएम राहुल कुमार ने इस मौके पर कहा कि छात्र मतदान के अधिकार और इसके महत्व के बारे में खुद जागरूक होने के साथ साथ औरों को भी जागरूक करें यही कार्यक्रम का उद्देश्य है।

मौके पर एचएम राहुल कुमार, सीआरसी समन्वयक श्रीकांत मणि सिंह, नोडल शिक्षक अरविंद कुमार, आशीष पांडे, अजय कुमार सिंह, दिव्य प्रकाश, अजय कुमार राय, सुशील कुमार, दीपक कुमार, श्रद्धा सिंह, आदित्य, गोविंद कुमार, चांदनी खातून मौजूद थी।

Check Also
Close