
कार्यपालक पदाधिकारी, विमल कुमार की पीट पीट कर हत्या
रिपोर्ट बीरेन्द्र चंद्रवंशी
पटना | सूबे में एक और अधिकारी की हत्या हो गई। औरंगाबाद के बारुण में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की फिल्मी स्टाइल में हत्या की गई ।
जानकारी के अनुसार विमल कुमार शनिवार की रात को पटना आ रहे थे। इसी दौरान फिल्मी स्टाइल में उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोका गया।
और पीट पीट कर हत्या कर दी गई। फिलवक्त पुलिस, विमल कुमार के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।




















