[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सीमावर्ती गांवों के 15 युवाओं को मिला बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षणफंदे से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, गांव में मची सनसनीRLM प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना।ए.एस. कॉलेज बिक्रमगंज में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमबिक्रमगंज एसडीएम ने मालियाबाग में किया अतिक्रमण का निरीक्षण,  हटाने का दिया निर्देशसिकंदरा में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; तीन कट्टे और चार कारतूस बरामदड्रोन से निगरानी में SSB 20वी बटालियन की बड़ी कार्रवाई, 279 लीटर नेपाली शराब के साथ स्कॉर्पियो बरामदSSB 20वी बटालियन की बड़ी कामयाबी, नेपाल से भारत लाई जा रही 54 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरारबिक्रमगंज में 31 अगस्त से शुरू होगा विहंगम योग जयंती समारोह, विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजनजेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मैडल, ट्रॉफी व कॉपी-कलम देकर किया गया सम्मानित
जमुईबिहारराज्य

जेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मैडल, ट्रॉफी व कॉपी-कलम देकर किया गया सम्मानित

जेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मैडल, ट्रॉफी व कॉपी-कलम देकर किया गया सम्मानित

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई। सोनो प्रखंड के महेश्वरी पंचायत में जेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, रस्साकशी, ऊँची कूद एवं चम्मच दौड़ जैसी स्पर्धाओं में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को मैडल, ट्रॉफी, कॉपी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में खेलों के माध्यम से अपने गाँव, समाज एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेनिथ सोशल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी पिंटू कुमार यादव ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी संदेश देते हैं। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के एमडी अजहर, जिला महासचिव पियूष वर्णवाल, आरएसए एकेडमी के डायरेक्टर रजनीश कुमार, गोरेलाल गुप्ता सहित कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमें जीत की खुशी के साथ-साथ हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

Check Also
Close