[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

नशामुक्त समाज बनाने में युवा पीढ़ी की महती भूमिका : सुश्री बी.के. किरण

नशामुक्त समाज बनाने में युवा पीढ़ी की महती भूमिका : सुश्री बी.के. किरण

रिपोर्ट : चारोधाम मिश्रा

पटना। राजधानी पटना के एजी कॉलोनी स्थित आर.सी. सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, एजी कॉलोनी शाखा के तत्वावधान में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाखा की संचालिका बहन सुश्री बी.के. किरण के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा ने किया, जबकि अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने कराया। मुख्य अतिथि सुश्री बी.के. किरण ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए शिक्षिका श्रीमती सरिता कुमारी ने कहा कि नशा वर्तमान समय के लिए एक गंभीर अभिशाप है। समाज का कोई न कोई वर्ग किसी न किसी रूप में इसकी चपेट में आ रहा है। ऐसे में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्य अतिथि सुश्री बी.के. किरण ने कहा कि आज पूरा विश्व नशे की समस्या से प्रभावित है और विशेष रूप से युवा पीढ़ी इसकी गिरफ्त में तेजी से आ रही है। यदि समय रहते इस दिशा में सतर्कता नहीं बरती गई तो इसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति एक सभ्य, सुरक्षित और समृद्ध समाज के निर्माण की आवश्यक शर्त है।

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। इसका दुष्प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार और समाज इसकी समस्या से प्रभावित होता है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता अभियान चलाने, नशे से होने वाली समस्याओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा जरूरतमंदों को पुनर्वास केंद्रों की सहायता उपलब्ध कराने जैसे प्रयास आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस दौरान सभी ने समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती ज्योति कुमारी ने कार्यक्रम को सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं सभी उपस्थित लोगों के प्रति विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, श्री शिव कुमार साहू, श्री नरेश प्रसाद, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, सुश्री सुरभि कुमारी, सुश्री ऋचा तिवारी, सुश्री इशिका कुमारी, सुश्री रुचि कुमारी, श्रीमती मधु कुमारी एवं श्री कामेश्वर मिश्र सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close