[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
कैमूरबिहारराज्य

रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल को बचाने में पलटा ऑटो, 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल; प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल को बचाने में पलटा ऑटो, 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल; प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

कैमूर रामगढ़ संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट 

रामगढ़ कैमूर: रामगढ़ पेट्रोल पंप के समीप एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित ऑटो के पलटने से उसमें सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल बुजुर्ग की पहचान रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के अभैदे गांव निवासी शोभनाथ तिवारी (70 वर्ष) के रूप में हुई है। दुर्घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुँचाया गया।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में ऑटो चालका का नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर ही पलट गया।

रेफरल अस्पताल में कार्यरत डॉ. आस्था गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में बुजुर्ग के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। विशेष रूप से उनके हाथ में गहरा घाव हुआ है, जिससे त्वचा पूरी तरह छिल गई है और अंदर की मांसपेशियां (टिश्यू) क्षतिग्रस्त हुई हैं।

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार, ड्रेसिंग, टिटनेस इंजेक्शन और आवश्यक एंटीबायोटिक दवाएँ देने के बाद, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Check Also
Close