[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
जमुईबिहारराज्य

जिला विधिज्ञ संघ, जमुई में पहली बार मनाई गई वी.वी. गिरि की 132वीं जयंती

जिला विधिज्ञ संघ, जमुई में पहली बार मनाई गई वी.वी. गिरि की 132वीं जयंती

अमित कुमार बोले—श्रमिकों के अधिकार, न्याय और सामाजिक समानता के लिए वी.वी. गिरि का संघर्ष आज भी प्रेरणादायी

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

जमुई, 10 अगस्त। जिला विधिज्ञ संघ, जमुई के इतिहास में सोमवार को एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। संघ परिसर में पहली बार भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न वराहगिरि वेंकट गिरि (वी.वी. गिरि) की 132वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।

कार्यक्रम की पहल वरिष्ठ अधिवक्ता गरीब गिरी गोस्वामी द्वारा की गई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

श्रमिकों और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर किया संघर्ष

समारोह को संबोधित करते हुए जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव अमित कुमार ने कहा कि वी.वी. गिरि केवल भारत के राष्ट्रपति ही नहीं थे, बल्कि श्रमिकों, वंचितों और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले महान विधिवेत्ता, स्वतंत्रता सेनानी और जननेता थे।

उन्होंने कहा कि वी.वी. गिरि का जीवन इस बात की प्रेरणा देता है कि कानून और संवैधानिक व्यवस्था का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को न्याय और सम्मान दिलाना है।

अमित कुमार ने बताया कि वी.वी. गिरि का जन्म 10 अगस्त 1894 को बरहामपुर, ओडिशा में हुआ था। उन्होंने कानून एवं सामाजिक विज्ञान का अध्ययन किया और आगे चलकर श्रमिक आंदोलन से गहराई से जुड़े। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ उन्होंने ट्रेड यूनियन आंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वतंत्र भारत में उन्होंने श्रम मंत्री के रूप में भी कार्य किया और श्रमिक हितों से जुड़े संस्थागत प्रयासों को आगे बढ़ाया।

1969 में बने देश के राष्ट्रपति

वक्ताओं ने बताया कि वी.वी. गिरि 1967 से 1969 तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे। वर्ष 1969 में वे भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। उन्होंने 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 तक राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाली। स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के कारण भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में उनका कार्यकाल विशेष महत्व रखता है।

अधिवक्ता समाज के लिए गर्व का विषय

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वी.वी. गिरि स्वयं विधि की डिग्री प्राप्त अधिवक्ता थे और उनके पिता भी वरिष्ठ अधिवक्ता थे। अधिवक्ता परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचना विधिज्ञ समाज के लिए गर्व का विषय है।

वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि अधिवक्ता समाज से निकलकर कोई व्यक्ति राष्ट्र के सर्वोच्च पद तक पहुंचने के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए भी अपना जीवन समर्पित कर सकता है।

अधिवक्ताओं ने लिया संकल्प

इस अवसर पर बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य शर्मा चंद्राकर उपाध्याय, संघ के अध्यक्ष सीता राम सिंह, अधिवक्ता केसर यादव, मनोज कुमार सिंह, परिमल कुमार सिंह, प्रसिद्ध नान सिंह, अमित कुमार ऐम्बुश सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं ने वी.वी. गिरि के आदर्शों—न्याय, समानता, श्रमिक सम्मान और सामाजिक न्याय—को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

महासचिव अमित कुमार ने कहा कि जिला विधिज्ञ संघ द्वारा पहली बार इस प्रकार का आयोजन अधिवक्ता समाज की ऐतिहासिक पहल है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा, “महान व्यक्तित्वों की जयंती तभी सार्थक है, जब उनके विचार हमारे आचरण का हिस्सा बनें।”

Check Also
Close