[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
जमुईबिहारराज्य

कायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात

कायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के बिहार प्रदेश सचिव एवं जमुई के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार सिन्हा ने बुधवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कायस्थ समाज की राजनीतिक भागीदारी सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। अभिषेक कुमार सिन्हा ने समाज की सक्रिय भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर समाजहित से जुड़े मुद्दों तथा कायस्थ समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात को सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज के विकास और व्यापक हित के लिए आपसी समन्वय, सहभागिता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से सकारात्मक बदलाव को गति मिलेगी।

Check Also
Close