
26वें अरवल जिला स्थापना दिवस को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। 26वें अरवल जिला स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी अरवल बालिका उच्च विद्यालय से शुरू होकर इंडोर स्टेडियम तक पहुंची। इस दौरान जिला स्थापना दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान, अपर समाहर्ता आपदा बालेश्वर प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय, डीएम ओएसडी ऋषिकेश तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद असगर आलम खां, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मोनू कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोविंद मिश्रा तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुनैना कुमारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रभात फेरी के माध्यम से 26वें अरवल जिला स्थापना दिवस को लेकर लोगों में उत्साह और जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी एवं अन्य लोग शामिल हुए।




















