
रेलवे लाइन समेत पांच प्रमुख मांगों को लेकर अरवल में उपवास, स्थापना दिवस पर आंदोलन जारी
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। अरवल जिले को रेलवे लाइन से जोड़ने समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर जिले के बस स्टैंड में उपवास कार्यक्रम जारी है। बुधवार, 20 अगस्त 2026 को अरवल जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस उपवास कार्यक्रम का नेतृत्व रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव कर रहे हैं।
आंदोलनकारियों ने अरवल को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा फोरलेन निर्माण, बाईपास की सुविधा, ट्रामा सेंटर की स्थापना तथा भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भी आवाज बुलंद की गई।
मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में चल रहे इस उपवास कार्यक्रम के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान अरवल जिले की बुनियादी समस्याओं एवं विकास से जुड़ी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
आंदोलनकारियों का कहना है कि अरवल के समुचित विकास और आम जनता की सुविधाओं के लिए इन मांगों पर जल्द ठोस पहल की जानी चाहिए।




















