[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

‘लाल गाड़ी’ की धुआंधार चेकिंग: 241 बेटिकट यात्रियों से वसूले 2 लाख से अधिक रुपये

‘लाल गाड़ी’ की धुआंधार चेकिंग: 241 बेटिकट यात्रियों से वसूले 2 लाख से अधिक रुपये

बिहार राज्य संवाददाता डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

दानापुर/पुनपुन। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ लगातार सख्ती जारी है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को पटना-गया रेलखंड के पुनपुन एवं तारेगना स्टेशनों पर विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के लिए वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ की विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन, जिसे ‘लाल गाड़ी’ कहा गया, के माध्यम से पुनपुन और तारेगना स्टेशनों से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों की गहन जांच की। जांच के दौरान कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देकर यात्रियों के टिकटों की प्रमुखता से जांच की गई।

अभियान के दौरान 241 बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 2,02,745 रुपये रेल राजस्व की वसूली की गई।

विशेष टिकट जांच अभियान का असर पटना-गया रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर भी देखने को मिला। अभियान के बाद टिकट काउंटरों पर यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई नजर आई और लोग उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति अधिक जागरूक दिखे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान हमेशा वैध टिकट अथवा उचित यात्रा प्राधिकार के साथ ही सफर करें, ताकि जुर्माने और अन्य कार्रवाई से बचा जा सके।

Check Also
Close