पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तार

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के पचपकड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब सेवन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, शराब से जुड़े पुराने मामलों में फरार चल रहे दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस तरह पुलिस ने कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्तों में भंडार गांव निवासी राकेश पासवान (38 वर्ष), फेकन महतो (29 वर्ष), दिनानाथ पासवान (38 वर्ष) और इन्द्रजीत पासवान (30 वर्ष) शामिल हैं। इसके अलावा हीरापट्टी गांव निवासी विकेश महतो (32 वर्ष), प्रमोद पासवान (42 वर्ष) एवं मुकेश पासवान (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गड़हिया गांव निवासी राजेश कुमार (21 वर्ष) भी गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल है।
इसके साथ ही पचपकड़ी थाना कांड संख्या 121/26, धारा 30(ए), बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज पुराने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गड़हिया निवासी संतोष सहनी तथा सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुछपरा निवासी बिरेन्द्र सहनी शामिल हैं।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


















