
अरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। जिले में गैर-संचारी रोगों (NP-NCD) की पहचान एवं उपचार को लेकर 90 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया।
इस अभियान के तहत जिले में 30 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 4.68 लाख लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जाएगी। अभियान के दौरान लोगों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान कर आवश्यक जांच, उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में कुर्था विधायक श्री पप्पू कुमार वर्मा, जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस, उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार, सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य जांच की सुविधा पहुंचाने और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करने का लक्ष्य रखा गया है।



















