
झाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।
दूध की कीमत में हुई 5 रूपये किलो की दर से हुई बढ़ोतरी।
जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जमुई: झाझा स्थित श्री कृष्ण गौशाला परिसर में गौभक्तों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता गौशाला के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, ने की तो वहीं,संचालन सचिव दयाशंकर प्रसाद उर्फ सोनू वर्णवाल ने किया। बैठक में गौशाला की वर्तमान व्यवस्था,निर्माण कार्य और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि गौशाला का भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण के साथ-साथ गौशाला के सौंदर्यीकरण की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है, ताकि परिसर को और अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा सके। इसके लिए कई सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
वहीं सचिव दयाशंकर प्रसाद ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से एक अहम निर्णय लेते हुए गौशाला से मिलने वाले दूध के मूल्य में प्रति लीटर 5 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि बढ़ती लागत और गौवंश के बेहतर रख-रखाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बैठक में कोषाध्यक्ष सौरभ गोयल, बबलू बरनवाल, अजय छापड़िया, प्रशांत सुल्तानिया, प्रमोद बरनवाल, बिनोद कुमार, सूरज कुमार, टिल्लू बंका, सुनील सहित अन्य गौभक्त उपस्थित रहे।




















