[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामददिनारा विधायक आलोक सिंह ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात, भलुनी महोत्सव का दिया निमंत्रणपटेल सेवा संघ की बैठक में लौह पुरुष की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णयभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 31 बोरी यूरिया के साथ नेपाली युवक गिरफ्तारढाका सहित जिले के पांच डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
टॉप न्यूज़पटनाबिहारराज्य

बिहार के 7 जिलों में मौसम का अलर्ट, अगले 1 से 3 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

बिहार के 7 जिलों में मौसम का अलर्ट, अगले 1 से 3 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पटना। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के कई जिलों के लिए येलो वॉच (Yellow Watch) जारी करते हुए तत्कालिक मौसम चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक से तीन घंटे के दौरान औरंगाबाद, भभुआ, पूर्वी चंपारण, गया, रोहतास, शिवहर और सीतामढ़ी जिले के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चल सकती है।

📍 इन इलाकों में विशेष सतर्कता

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बिजली चमकने और तेज हवा के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों और आम लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।

प्रभावित जिले:
🔸 औरंगाबाद
🔸 गया
🔸 पूर्वी चंपारण
🔸 भभुआ
🔸 रोहतास
🔸 शिवहर
🔸 सीतामढ़ी

मौसम विभाग ने चेतावनी को येलो कैटेगरी में रखा है, जिसका अर्थ है कि लोगों को सतर्क रहने और मौसम पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

खासकर वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Check Also
Close