
दिनारा विधायक आलोक सिंह ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात, भलुनी महोत्सव का दिया निमंत्रण
रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दिनारा (रोहतास) दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।
इस दौरान विधायक ने आगामी 14 नवंबर 2026 को ऐतिहासिक एवं पावन तपोभूमि भलुनीधाम में आयोजित होने वाले भव्य ‘भलुनी महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का निमंत्रण पत्र सौंपा।
बिहार सरकार द्वारा बीस सूत्री राज्यस्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का सदस्य बनाए जाने पर विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह केवल पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता और दिनारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास का सशक्त माध्यम है।
मुलाकात के दौरान भलुनी धाम को प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, वहां बुनियादी नागरिक व यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा इसे राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने को लेकर विस्तृत विमर्श हुआ। इस संबंध में विधायक ने मांग पत्र भी सौंपा।
विधायक आलोक सिंह ने बताया कि भलुनी धाम के अलावा दिनारा विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास परियोजनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।




















