[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
अरवलबिहारराज्य

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान — जिला प्रशासन अरवल

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान — जिला प्रशासन अरवल

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

जनता द्वारा प्रस्तुत परिवादों में मुख्य रूप से दाखिल-खारिज, जमाबंदी, परिमार्जन, भूमि विवाद, भूमि मापी, अतिक्रमण, राशन कार्ड, आवास, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, सामाजिक सुरक्षा, अनुग्रह अनुदान, मानदेय भुगतान, पैक्स सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे।

जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई मामलों में संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए त्वरित, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निष्पादन में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। साथ ही पात्र लाभुकों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

जनता की बात सीधे जिला पदाधिकारी तक पहुंचाने की इस पहल से आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी मंच मिल रहा है। जिला प्रशासन ने “सबका सम्मान – जीवन आसान” की भावना के साथ आम लोगों की समस्याओं के संवेदनशील एवं समयबद्ध समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Check Also
Close