[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

खाद के स्टॉक में गड़बड़ी और कालाबाजारी का आरोप, भंडार पैक्स अध्यक्ष पर FIR

खाद के स्टॉक में गड़बड़ी और कालाबाजारी का आरोप, भंडार पैक्स अध्यक्ष पर FIR

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी/ सिकरहना/ढाका। पचपकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार पैक्स के अध्यक्ष मोख्तार आलम के विरुद्ध खाद के स्टॉक में गड़बड़ी करने, निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने एवं कालाबाजारी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ढाका के प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) इंद्रजीत कुमार ने उर्वरक अधिनियम के तहत पचपकड़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध मिली शिकायत के बाद 14 सितंबर 2026 को डीएसपी अभिषेक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार तथा उर्वरक निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से भंडार पैक्स के गोदाम की जांच की।

जांच के दौरान PoS मशीन में 689 बोरी यूरिया का स्टॉक दर्ज पाया गया, जबकि भौतिक सत्यापन में गोदाम के अंदर केवल 250 बोरी यूरिया और 125 बोरी डीएपी ही उपलब्ध मिली। जांच टीम द्वारा स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण पंजी की मांग किए जाने पर उसे भी प्रस्तुत नहीं किया गया।

स्टॉक में भारी अंतर एवं आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पैक्स गोदाम को सील कर दिया गया। इसके बाद उर्वरक की कालाबाजारी एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

डीएसपी अभिषेक कुमार एवं बीएओ इंद्रजीत कुमार ने कहा कि उर्वरक की कालाबाजारी, अधिक कीमत पर बिक्री या स्टॉक में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close