
प्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
जमुई/सोनो से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
सोनो (जमुई)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन गुरुवार को जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत बटिया बाजार से सटे पठारी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
धार्मिक न्यास परिषद, पटना के निर्देश पर मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कमेटी के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तस्वीर पर तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर धार्मिक न्यास परिषद, पटना द्वारा गठित मंदिर कमेटी के सचिव राकेश सिंह, उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल एवं कोषाध्यक्ष लालू प्रसाद बरनवाल के अलावा लोजपा (रामविलास) के युवा प्रधान महासचिव दिलीप पासवान, राकेश पासवान, महावीर साह, रोहित माथुरी, राजेंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा तथा उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।




















