[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
जमुईबिहारराज्य

सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजा

सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजा

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई। सृजन के देवता, सृष्टि के प्रथम शिल्पकार एवं निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना जमुई जिले में पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ की गई। सोनो प्रखंड अंतर्गत बटिया थाना क्षेत्र के बटिया बाजार निवासी युवा समाजसेवी सह बाबा झुमराज मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष लालू प्रसाद बरनवाल के निजी आवास पर भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।

पूजा के दौरान सबसे पहले पवित्र गंगाजल का छिड़काव किया गया। इसके बाद कुमकुम, हल्दी, रोली, अक्षत, फूल, बिल्वपत्र, फल एवं मिठाई आदि अर्पित कर ठाकुर अहरा गांव निवासी विद्वान पंडित रविंद्र पांडेय द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई गई। पूजा में यजमान के रूप में गुड्डू बरनवाल एवं उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी शामिल हुईं।

भव्य पंडाल, रंग-बिरंगी रोशनी और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान वाहनों, औजारों, मशीनों एवं अन्य उपकरणों पर तिलक लगाकर विधिवत पूजा एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से सुख, शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपने सहयोगियों के साथ बटिया थाना अध्यक्ष सुजाता कुमारी भी मौके पर उपस्थित रहीं।

मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार, वास्तुकार एवं निर्माण का देवता माना जाता है। इसी कारण विभिन्न कार्यस्थलों, कारखानों, प्रतिष्ठानों तथा घरों में मशीनों और उपकरणों की पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विश्वकर्मा की पूजा से कार्यस्थल पर सफलता, सुरक्षा और समृद्धि

Check Also
Close