[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकन
जमुईबिहारराज्य

बाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिक

बाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिक

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई। जिले के प्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर, बटिया में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मंदिर कमेटी ने अप्रैल और मई 2026 में हुई आय एवं व्यय का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक किया है। कमेटी ने बताया कि पूर्व कमेटी द्वारा ऑडिट अपडेट नहीं किए जाने के कारण पुराने हिसाब-किताब को व्यवस्थित करने में विलंब हो रहा है।

मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष लालू प्रसाद बरनवाल ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों के सहयोग से मंदिर का विकास कार्य लगातार प्रगति पर है। उन्होंने मंदिर के विकास के लिए दानदाताओं द्वारा किए जा रहे सहयोग को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए कमेटी संकल्पित है।

कमेटी के सचिव राकेश कुमार सिंह ने बाबा झुमराज के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पंचमुखी हनुमान मंदिर की तर्ज पर बाबा झुमराज मंदिर में भी दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसके बाद गुंबद का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि धार्मिक न्यास परिषद, पटना द्वारा लगभग 14 वर्ष पूर्व मंदिर के लिए कमेटी का गठन किया गया था, लेकिन पूर्व कमेटी के कार्यकाल में आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया। वहीं, नवगठित कमेटी द्वारा पिछले एक वर्ष में मंदिर के विकास कार्यों पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद वर्तमान में भी करीब 8 लाख रुपये से अधिक की राशि मंदिर कमेटी के कोष में सुरक्षित जमा है और विकास कार्य लगातार जारी है।

कमेटी के उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल ने बाबा झुमराज के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं से मंदिर के विकास के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की, ताकि विकास कार्यों को और गति दी जा सके।

अप्रैल-मई का आय-व्यय विवरण

सार्वजनिक किए गए विवरण के अनुसार, मार्च माह की शेष राशि 3 लाख 8 हजार 620 रुपये थी। अप्रैल माह में 5 लाख 8 हजार 81 रुपये की आय हुई। दोनों को मिलाकर कुल राशि 8 लाख 16 हजार 701 रुपये हुई, जिसमें से 1 लाख 61 हजार 320 रुपये खर्च किए गए। इसके बाद अप्रैल के अंत में 6 लाख 55 हजार 381 रुपये शेष रहे।

वहीं, मई माह में मंदिर को 4 लाख 12 हजार 10 रुपये की आय प्राप्त हुई, जबकि 2 लाख 36 हजार 726 रुपये व्यय किए गए। मई माह के आय-व्यय के बाद मंदिर कमेटी के कोष में कुल 8 लाख 30 हजार 665 रुपये की राशि सुरक्षित जमा बताई गई है।

कमेटी ने कहा कि मंदिर की आय-व्यय व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भविष्य में भी हिसाब-किताब सार्वजनिक किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के सहयोग से बाबा झुमराज मंदिर के विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

Check Also
Close