[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवा चैनपुर पुलिस ने 135 लीटर नेपाली शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तारपाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध को ढाका पुलिस ने किया गिरफ्तारविकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितझाझा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई व पौधारोपण52 घन मीटर जंगली जलावन लकड़ी जब्त, दो पिकअप वाहन पकड़े गएअरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितआज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्टपूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईस्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी प्रसाद उर्फ फुलचंद माथुरी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण
पटनाबिहारराज्य

आज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्ट

आज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्ट

पटना। बिहार में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 19 जिलों में बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

इन जिलों में अलर्ट:
पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद और जहानाबाद।

इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

वहीं, कोसी बराज को लेकर भी हाई अलर्ट की स्थिति बताई जा रही है। लगातार बारिश के कारण नदियों के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है। राज्य के बाकी जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

Check Also
Close