[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भूल जाने का अधिकार: क्या अतीत से मुक्ति भी अधिकार है?जनता दरबार आयोजित, 112 परिवादियों की सुनी गई समस्याएंआर्म रेसलिंग में कोआथ-योगिनी के लाल ने जीता रजत, रोहतास का नाम किया रोशनजे पी के इंटर कॉलेज बभनौल में गैर अनुदानित कॉलेजों की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोरविधायक के नहीं आने से स्थगित हुई पीएम श्री जगदयाल सिंह प्लस टू विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठकस्टोन की समस्या से बचाव के लिए खान-पान और जीवनशैली में सुधार जरूरी: डॉ. गौरव मिश्राकुंडवा चैनपुर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, सत्यापन के बाद विधिसम्मत कार्रवाई जारीअरवल में AISA और RYA ने निकाला ‘देशव्यापी इंकलाब मार्च’, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग ज्ञानदीप जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा हुई आयोजितघर में गिरने से टूटा कूल्हा, आयुष्मान से हुआ निशुल्क हिप रिप्लेसमेंट
बिहारराज्यरोहतास

स्टोन की समस्या से बचाव के लिए खान-पान और जीवनशैली में सुधार जरूरी: डॉ. गौरव मिश्रा

स्टोन की समस्या से बचाव के लिए खान-पान और जीवनशैली में सुधार जरूरी: डॉ. गौरव मिश्रा

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास)। बिक्रमगंज प्रखंड के दुर्गाडीह निवासी और राजधानी पटना में यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. गौरव मिश्रा ने स्टोन की समस्या से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया। डॉ. मिश्रा को झारखंड, उड़ीसा, दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में उनकी सेवा और कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

वे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए हर मंगलवार को पटना में निःशुल्क सेवा देते हैं और अपनी ओर से दवा का वितरण भी करते हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि स्टोन की समस्या काफी परेशान कर सकती है, लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर इससे बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भरपूर पानी पीना सबसे जरूरी है, इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और स्टोन बनने की संभावना कम हो जाती है। ज्यादा नमक खाने से स्टोन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए नमक का सेवन कम करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि टमाटर, पालक, चॉकलेट और नट्स जैसे खाद्य पदार्थों में ऑक्सालेट होता है जो स्टोन बनने में मदद करता है, इसलिए इनसे बचना चाहिए। कैल्शियम का सेवन बढ़ाना चाहिए क्योंकि कैल्शियम ऑक्सालेट को आंत में बांधकर मूत्र में जाने से रोकता है, जिससे स्टोन बनने की संभावना घटती है।

इसके साथ ही डाइट में फाइबर युक्त फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करना चाहिए, इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। वजन अधिक होने पर स्टोन का खतरा बढ़ता है, इसलिए वजन नियंत्रित रखना और नियमित हल्का-फुल्का व्यायाम करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि पहले से स्टोन की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Check Also
Close