कुंडवा चैनपुर थाना में चौकीदार परेड आयोजित, पुलिस निरीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश

कुंडवा चैनपुर थाना में चौकीदार परेड आयोजित, पुलिस निरीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी। कुंडवा चैनपुर थाना परिसर में रविवार को पुलिस निरीक्षक, अंचल घोड़ासहन के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र में तैनात चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज की गई तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी ली गई।
पुलिस निरीक्षक ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही।
इस दौरान चौकीदारों को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका है।




















