शौचालय जाने निकली युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

शौचालय जाने निकली युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
सिकरहना (मोतिहारी)। कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही गोलू, बिट्टू साह समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों के अनुसार, सोमवार की रात करीब दो बजे युवती शौच के लिए घर के दरवाजे पर बने शौचालय की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों द्वारा कथित रूप से उसके साथ जबरदस्ती की गई। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले आरोपियों ने युवती को अगवा किया था। हालांकि, मामले में पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।
कुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस घटना की जांच कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच एवं बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




















