[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज धाम पहुंचे पूर्व मंत्री सुमित सिंह, कार्तिक महोत्सव की भव्यता देख कमेटी को दी बधाईशादी-विवाह समारोह में कुंडवाचैनपुर पुलिस की निगरानी, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनीकुंडवाचैनपुर में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तारबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आयोजन, रामकथा और शिव विवाह की झांकी देखने उमड़े हजारों श्रद्धालुहत्या के प्रयास के मामले में जितना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तारजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तारगंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरीअरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआ
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तार

कुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी/कुण्डवा चैनपुर। पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के आदेशानुसार गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने कुण्डवा चैनपुर थाना कांड संख्या 314/26 में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मामले के मास्टरमाइंड एवं प्राथमिकी अभियुक्त को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।

SIT का नेतृत्व परिoपुoअoनिo नवीन कुमार, कुण्डवा चैनपुर थाना के साथ पुoअoनिo राहुल कुमार, सिपाही 841 पंकज कुमार एवं सिपाही 392 विपिन कुमार द्वारा किया गया।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ राकेश चंद्र (लगभग 33 वर्ष), पिता महेंद्र पाल, निवासी ग्राम समस, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को थाना सितारगंज क्षेत्र, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस की जांच एवं अनुसंधान जारी है।

Check Also
Close