Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य
180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
कुंडवा चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, मुसहरिया गांव के पास से हुई गिरफ्तारी

180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
कुंडवा चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, मुसहरिया गांव के पास से हुई गिरफ्तारी
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी/सिकरहना। कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने 08 अक्टूबर 2026 को प्रातः गश्ती एवं छापेमारी के दौरान 180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गश्ती एवं छापेमारी के क्रम में मुसहरिया गांव स्थित पक्की सड़क के पास से आरोपी को शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रमाकांत मुखिया (40 वर्ष), पिता कृष्णानंद मुखिया, निवासी खारुआ गांव, थाना कुंडवा चैनपुर, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
इस मामले को लेकर कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 324/26 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




















