
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की ठोकर से दो मजदूरों की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम
बैरगनिया-नंदवारा सड़क पर हुआ हादसा, काम करने के लिए घर से निकले थे दोनों मजदूर
सीतामढ़ी बैरगनिया संवाददाता चंदन पाठक की रिपोर्ट
सीतामढ़ी। जिले के नगर परिषद बैरगनिया क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नंदवारा-बैरगनिया सड़क की बताई जा रही है, जहां काम करने के लिए सुबह-सुबह घर से निकले दो मजदूरों को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार ठोकर मार दी।

हादसे में दोनों मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्रामीणों द्वारा हरीलाल ठाकुर एवं मंजेश पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर नगर परिषद बैरगनिया क्षेत्र के रहने वाले थे। इनमें एक अशोगी और दूसरा शेखोना गांव का निवासी बताया जा रहा है।

प्रतिदिन की तरह दोनों मजदूर सुबह देंग में काम करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। घटना की खबर मिलते ही दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।




















